पीलीभीत, अप्रैल 22 -- पूरनपुर। खेत में लगी मोटर सही करते समय संविदा बिजली कर्मचारी करंट लगाने से झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी लगते ही बिजली कर्मचारी मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा के रहने वाले दिनेश कुमार पुत्र रूपन संविदा बिजली कर्मचारी थे। वह पूरनपुर में स्थित ग्रामीण बिजली घर के गोपालपुर फीडर में तैनात थे। सोमवार शाम दिनेश कुमार अपने खेत पर लगी मोटर से सिंचाई कर रहे थे। यह भी पढ़ें- पूरनपुर में करंट लगने से संविदा बिजली कर्मचारी की मौत इस दौरान मोटर खराब हो गई। दिनेश उसे सही कर चलाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान अचानक करंट लगने से दिनेश झुलस गए। जानकारी लगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.