करंट लगने से संविदा कर्मी पोल से गिरा, गंभीर
फतेहपुर, मई 31 -- हथगाम। बिजली उपकेंद्र अलीपुर बहेरा में तैनात संविदा कर्मी बनियापुर गांव में एचटी लाइन का फाल्ट दुरुस्त करते समय पोल से गिरकर घायल हो गया। कासिमपुर कटरा निवासी 45 वर्षीय संविदा कर्मी फरमान फाल्ट दुरुस्त कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से पोल से नीचे गिर गया। वह गंभीर रुप से झुलस गया। परिजन सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि दोनों पैर टूट गए हैं। यह भी पढ़ें- महाराजपुर में करंट लगने से नीचे गिरे संविदाकर्मी की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.