गाजीपुर, अप्रैल 13 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के आदिलाबाद गांव के पास ट्रांसफार्मर पर चढ़कर लाइट ठीक करते समय रविवार की रात एक संविदा कर्मी करंट की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। तत्काल घायल संविदा कर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल संविदा कर्मी का नाम सुनील बिंद है जो मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बढ़ईपुर गांव का निवासी है। वह मोहम्मदाबाद विद्युत उपखंड कार्यालय पर संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला झुलसी, गंभीर किसी के सूचना पर वह आदिलाबाद गांव के सिवान में बिजली ठीक करने के लिए गया हुआ था। अचानक ए...