मेरठ, अप्रैल 5 -- शनिवार को दोपहर खंभे पर स्ट्रीट लाइट को ठीक कर रहे नगर निगम के संविदा कर्मचारी के करंट लगने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही कर्मचारी के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक कर्मचारी के शव को मोर्चरी के लिए भिजवाया, जहां मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिया। उधर, नगर निगम ने कर्मचारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कंकरखेड़ा थाना इलाके के गांव खड़ौली के रहने वाले मनीष पुत्र बिजेंद्र ने बताया कि उसका बड़ा भाई अमित नगर निगम बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी था। मनीष ने बताया कि शनिवार को उसका भाई कंकरखेड़ा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए बिजली के खम्भे पर कार्य करने के लिए गया था, तभी कार्य करने के दौरान उसे बिजली का करंट लग गया, जो कि खंभे से गिरकर नीचे घायल हो गया, जिसको आसपास के लोगों ने पहले निजी अस्पताल में ...