करंट लगने से शिक्षिका की मौत
मोतिहारी, जुलाई 20 -- चिरैया। थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में खाना बनाने के दौरान करंट लगने से एक शिक्षिका की मौत हो गई है। घटना रविवार की शाम घटी है। मृतका कुमारी कलावती देवी ग्रामवासी राजेश्वर प्रसाद यादव की पत्नी है। जो राजकीय प्राथमिक विद्यालय महंगटोला भदहर की सहायक शिक्षिका थी। वह पूर्व में उक्त विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका भी रह चुकी है। वह वर्ष 2003 बैच की शिक्षिका थी। उनके मौत की खबर मिलते ही चिरैया के शिक्षा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है । पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने दी है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.