गोड्डा, मार्च 16 -- बसंतराय प्रतिनिधि। बसंतराय थाना क्षेत्र के कैथपुरा पंचायत अंतर्गत कैथपुरा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कैथपुरा निवासी बेचन मंडल के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेचन मंडल अपने घर में पंखा ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली का करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था, जिसके कारण करंट लगने की जानकारी तुरंत किसी को नहीं मिल सकी। बाद में जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बसंतराय थाना की पुलिस दया शंकर पांडे के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस दौरान मृतक की पत्नी सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.