बागेश्वर, मार्च 1 -- ट्रांसफार्मर में काम करते समय एक लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। घायल लाइनमैन को जिला अस्पताल भर्ती किया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। तहसील के धपोली के पास बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। उसे ठीक करने के लिए शनिवार की शाम एक लाइनमैन गोकुल राम चढ़ा, लेकिन काम करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। झटका लगने से वह गिर गया। उसके कमर में चोट लग गई। अन्य साथी उसे जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि लाइनमैन को बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भर्ती किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.