करंट लगने से रेलिंग बना रहे वेल्डर की मौत
आजमगढ़, जुलाई 28 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरखोरी गांव में सोमवार की शाम स्टील की रेलिंग बनाते समय करंट लगने से वेल्डर की मौत हो गई। वह अपने तीन साथियों के साथ काम करने के लिए गए थे। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ के महादेव मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय आदर्श कुमार वेल्डिंग का काम करते थे। वह जीयनपुर कस्बा निवासी कवि साहनी की दुकान पर रहते थे। हरखोरी गांव निवासी पारस सिंह के घर स्टील की रेलिंग बनाई जा रही थी। आदर्श के साथ ही कवि साहनी और अजमल भी रेलिंग बनाने का काम कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: दुकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव सोमवार की शाम करीब छह बजे आदर्श ग्रेंडर मशीन में उतरे करंट की चपेट में आने से झुलस गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। उसके साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.