करंट लगने से रेलकर्मी की मौत, घर में मचा कोहराम
हाजीपुर, मई 31 -- राजापाकर । संवाद सूत्र प्रखंड के नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत नारायणपुर मुसहरी टोला वार्ड संख्या आठ निवासी हरेंद्र ठाकुर के 34 वर्षीय पुत्र अश्विनी कुमार की करंट लगने से रविवार को दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि अश्विनी कुमार घर में इनवर्टर का तार ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत स्पर्शाघात की चपेट में आ गए। घटना दिन के करीब एक बजे की बताई जा रही है। परिजन आनन-फानन में उन्हें बचाने का प्रयास करते रहे,लेकिन उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार,अश्विनी कुमार रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी थे। लगभग आठ वर्ष पूर्व उनकी नौकरी लगी थी। हाल ही में उन्हें प्रमोशन मिला था और उनकी नई पोस्टिंग बरौनी जंक्शन पर हुई थी। रविवार को अवकाश रहने के कारण वह घर आए हुए थे। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो पुत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.