मोतिहारी, मार्च 10 -- मोतिहारी। लखौरा थाना क्षेत्र के मजिरवा जमुनी चौक के समीप घर ढलाई के दौरान एक राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक लखौरा थाना क्षेत्र के मजिरवा गांव निवासी रमोध कुमार (29) था। मौत की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के भाई रमेश कुमार ने बताया कि रमोध राज मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार को घर से करीब 500 की दुरी पर एक घर की ढलाई का काम चल रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर शहर के छतौनी स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने रमोध को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। रमेश ने बताया कि मृतक 10 वर्षों ...