औरैया, मई 9 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम गुनौली में शुक्रवार देर रात घर के भीतर काम करते समय एक युवती करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल बिजली सप्लाई बंद कर युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गुनौली गांव निवासी 22 वर्षीय पारुल रघुवंशी घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही युवती जोर से चीख पड़ी, जिससे घर के लोग मौके पर दौड़ पड़े। परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर किसी तरह युवती को करंट से अलग किया। इसके बाद आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते...