करंट लगने से युवती की मौत, दूसरी घायल
मऊ, जून 7 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कोटिया गांव में शुक्रवार की देर शाम मौसी की शादी में आई युवती की घर पर लगे बिजली झालर के करंट से मौत हो गई। जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, शादी की खुशियां मातम में बदल गई है, परिजनों का रो-रोकर बेसुद पड़े हुए है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी केशव राम की बेटी की शादी थी। अपनी मौसी की शादी में शामिल होने के लिए मां के साथ 10 वर्षीय रिया पुत्री प्रमोद निवासी सेमरीडांड़ थाना घोसी कोतवाली आई हुई थी। शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे तेज बारिश होने पर लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए। वहीं बारिश के कारण घर की छत की रेलिंग पर सजावटी बिजली झालर में करंट फैल गया। रेलिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.