शाहजहांपुर, मई 5 -- मिर्जापुर। क्षेत्र के गांव मझरा निवासी 24 वर्षीय रुद्र प्रताप की शनिवार रात विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। करंट लगने के बाद परिजन उसे तत्काल फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि रुद्र प्रताप की शादी सितंबर में तय थी और हाल ही में गोद भराई की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक हुए हादसे से खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर करंट लगने से युवक की मौत यह भी पढ़ें- भतीजी की आनी थी बारात, चाचा की करंट लगने से हुई मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...