करंट लगने से युवक की मौत, डेढ़ माह पहले हुई थी शादी
बांदा, जून 11 -- बबेरू। पंखा ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सतन्याव के लवलेश ने बताया 25 वर्षीय छोटा भाई कमलेश पुत्र रामचंद्र बुधवार रात पंखा बना रहा था। तभी तार टूट कर ऊपर गिर पड़ा इससे करंट की चपेट में आकर चिपक गया। मौके पर पहुंचे घरवालों ने देखा तो आपूर्ति बंद कर करंट से मुक्त कराया और उसे सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। जहां इलाज होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। भाई लवलेश ने बताया वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। और 12 अप्रैल को गांव आया था। उसकी 30 अप्रैल का शादी हुई थी। मृतक दो भाईयो में छोटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.