करंट लगने से युवक की मौत,परिवार में मचा कोहराम
श्रावस्ती, सितम्बर 5 -- श्रावस्ती,संवाददाता। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवरिया के मजरा परानपुर गांव में शुक्रवार सुबह करंट लगने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परानपुर गांव निवासी देवता राम पुत्र मोंगरे (45) शुक्रवार सुबह नहाने की तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि टुल्लू पंप तक बिजली नहीं पहुंच रही थी। इसके बाद देवता राम घर के अंदर लगे बिजली बोर्ड में तार ठीक करने लगे। इसी दौरान प्लास से केबिल के तार काटते समय उन्हें अचानक करंट लग गया। मृतक के चचेरे भाई भरत लाल ने बताया कि काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने छत पर चढ़कर अंदर देखा। वहां देवता राम के हाथ में प्लास और बिजली का केबिल तार था और वह अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। इसके बाद मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी दी गई।सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.