समस्तीपुर, जून 7 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर गांव में शनिवार को करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जिसकी पहचान बिरसिंहपुर गांव के ही चंदन राम की पत्नी किरण कुमारी के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि घर में ही कार्य करने के दौरान विद्युत तार में स्पर्श होने के कारण उसे करंट लग गया। घर के लोगों के सहयोग से उसे बचाया जा सका। वही लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से महिला झुलसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...