दरभंगा, जनवरी 19 -- तारडीह। सकतपुर थाना क्षेत्र के ठीकागाछी गांव में सोमवार को बिजली करंट की चपेट में आने से अर्जुन चौपाल की 46 वर्षीया पत्नी बुचिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कपड़े धोने वाली मशीन का तार बिजली बोर्ड में जोड़ने के दौरान अचानक बुचिया देवी को करंट लग गया। उसके बाद वह बेहोश होकर नीचे गिर गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.