करंट लगने से महिला की मौत, मचा कोहराम
महाराजगंज, जुलाई 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के अंध्या गांव में बुधवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद कोहराम मच गया।परिवार में मृतका के ससुर की एक सप्ताह पहले ही मौत हुई थी और अभी उसका कर्मकांड भी पूरा नहीं हुआ था। ऐसे में दूसरी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंध्या गांव निवासी 40 वर्षीय प्रेमशीला पत्नी प्रेम बुधवार को घर में एक विद्युत उपकरण की चपेट में आ गईं। करंट लगने के बाद परिजन उसे सीएचसी परतावल लेकर पहुंचे।अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति प्रेम के पिता हीरा का एक सप्ताह पूर्व निधन हो गया था और परिवार अभी उनके कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.