करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में मातम
गिरडीह, मई 21 -- बिरनी। बिरनी प्रखण्ड के बरहमसिया पंचायत अंतर्गत खरटी में बुधवार अहले सुबह खेत में काम करने गयी रघुनन्दन वर्मा की 48 वर्षीय पत्नी कांता देवी की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के लगभग 3 घण्टे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीण पहुंचे तो हो हल्ला सुनकर ग्रामीण व परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना पर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर इलाज के लिए सामुदायीक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी लाया जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साकिब जमाल ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोग शव को अपने घर ले गए और परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। घटना की सूचना बिरनी थाना को नहीं दी गयी है। बताया जाता है कि मृतक महिला खेत में लगी सब्जी को पटवन के लिए खेत गयी हुई थी। इसी बीच बिजली करंट की चपेट में आ गयी। मृतक महिला का चार पुत्री एवं एक पुत्र है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.