उरई, मई 5 -- माधौगढ़। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में मंगलवार को घर का काम कर रही एक महिला करंट लगने से अचेत होकर जमीन पर गिर गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत सामान्य होने पर घर भेज दिया।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी पूनम देवी 25 वर्ष मंगलवार को घर में घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान अचानक बिजली की केबिल के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- हिलसा में करंट से महिला की मौत वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। घ...