करंट लगने से महिला अचेत, सीएचसी में भर्ती
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 30 -- करंट लगने से महिला अचेत, सीएचसी में भर्ती कायमगंज, संवाददाताकोतवाली क्षेत्र के गांव चिलसरी में घर के अंदर करंट लगने से एक महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया। चिलसरी गांव निवासी कौशिकी पत्नी अनिल कुमार घर पर थीं। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लग गया। करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़ीं। घटना से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.