बांदा, अप्रैल 17 -- बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 'कंधरदास तालाब क्षेत्र निवासी माया देवी ने कोतवाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनका पुत्र अश्वनी मजदूरी करता है। आरोप है कि परशुराम तालाब स्थित एक मकान निर्माण का ठेका रामू ठेकेदार ने लिया था। इसी दौरान करन प्रजापति के माध्यम से अश्वनी को काम पर ले जाया गया। 'निर्माण स्थल के ऊपर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही थी। यह भी पढ़ें- हिलसा में करंट से मानव बल की मौत काम करने से मना करने पर ठेकेदार ने लाइन बंद होने का आश्वासन देकर काम करने के लिए कहा। काम के दौरान अचानक करंट लगने से अश्वनी बेहोश होकर ग...