करंट लगने से मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल
बेगुसराय, जून 17 -- मटिहानी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में बुधवार को करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना टाई बीम ढलाई कार्य पूरा होने के बाद मिक्सर मशीन हटाने के दौरान हुई। मृतक की पहचान कमरुद्दीनपुर वार्ड संख्या-पांच निवासी स्व.शिव यादव के लगभग 50 वर्षीय पुत्र सिकंदर यादव के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- करंट लगने से मजदूर की मौत, दो गंभीर घायलघायलों की जानकारी वहीं, हादसे में राजेश निषाद (36 वर्ष) एवं सकिंदर महतो (32 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। जानकारी के अनुसार सैदपुर निवासी मो. फैसल के घर पर टाई बीम की ढलाई का कार्य पूरा हो चुका था। उसके बाद मजदूर मिक्सर मशीन को हटाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान मशीन ऊपर से गुजर रहे बिजली के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.