रांची, मार्च 5 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू प्रखंड के हेठबुढाडीह गांव में बुधवार को होली का त्योहार मातम में बदल गया। कांची नदी तट के पास खेतों में सिंचाई के बाद बिजली का तार लपेटने के दौरान करंट लगने से एक किशोर और उसके मौसा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 17 वर्षीय रितेश कुमार महतो (पिता- जगमोहन महतो), निवासी हेठबुढाडीह तथा 38 वर्षीय अर्जुन महतो (पिता रामदयाल महतो), निवासी उरांवडीह, थाना राहे शामिल हैं। सिंचाई के बाद तार समेटने के दौरान हुआ हादसा:ग्रामीणों के अनुसार होली पर्व के अवसर पर अर्जुन महतो अपने साढ़ू के घर हेठबुढाडीह आए हुए थे। बुधवार को वे अपने भांजे रितेश कुमार महतो के साथ कांची नदी किनारे खेत में सब्जी की सिंचाई कर रहे थे। पटवन के बाद दोनों बिजली का तार समेट रहे थे, तभी अचानक तार में करंट आ गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.