रुडकी, अप्रैल 11 -- ​मंगलौर। लिब्बरहेड़ी गांव निवासी किसान मनोज कुमार शनिवार सुबह अपने बैलों के साथ खेत से जुताई कर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के मुख्य रास्ते पर स्थित एक दुकान के पास पहुंचे तो वहां लगे बिजली के खंभे से जमीन में आ रहे करंट की चपेट में उनका एक बैल आ गया। करंट इतना तेज था कि बैल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीड़ित किसान ने बताया कि वह खुद भी इस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...