मुरादाबाद, अप्रैल 10 -- क्षेत्र के ग्राम रुस्तम नगर सहसपुर के मोहल्ला गढ़ी में शुक्रवार गांव निवासी शराफत पुत्र सादक बैलगाड़ी से मजदूरी के लिए जा रहा था। सुबह करीब 6 बजे जंगल के पास रास्ते में ट्यूबवेल की 11,000 वोल्ट की टूटी बिजली लाइन पानी में पड़ी हुई थी। सड़क पर पानी भरा होने के कारण उसमें करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही बैल की मौत हो गई, जबकि मजदूर शराफत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ट्यूबवेल पर ट्रांसफार्मर के तार लकड़ी के बांसों के सहारे लटकाए गए थे, जो स्पष्ट रूप से लापरवाही को दर्शाता है। विधायक ने मौके से ही विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एक्सईएन...