चंदौली, फरवरी 1 -- नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के परसिया गांव के समीप ओखरहवा नाला के किनारे रविवार को करंट लगने से बजरडीहा गांव निवासी 60 वर्षीय बचाऊ झुलस गया। परिजनों का आरोप है कि जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए शिकारियों ने वनभूमि में जमीन पर बिना प्लास्टिक कवर का बिजली का तार बिछाया था। इसी कारण करंट लगा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाया। जबकि वन विभाग की जांच में बिजली का तार बिछाए जाने की पुष्टि नहीं हुई। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराकर बुजुर्ग को घर लेते गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.