करंट लगने से बुजुर्ग किसान की मौत
हरदोई, मई 28 -- हरदोई। पचदेवरा में बुधवार रात करंट लगने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। गुरुवार सुबह काफी देर तक घर से बाहर न निकलने पर छोटे भाई ने अंदर जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में जमीन पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम व थाना पचदेवरा निवासी 71 वर्षीय रामनाथ खेती किसानी कर अपना जीवन यापन करते थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। उनके दोनों पुत्र अरुण और वरुण कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। रामनाथ गांव में अकेले रहते थे। बताया गया कि बुधवार रात रामनाथ घर पर अकेले थे। गुरुवार सुबह काफी देर तक घर से बाहर न निकलने पर उनके छोटे भाई कुन्ने ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दूसरे दरवाजे को धक्का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.