बागेश्वर, जनवरी 22 -- बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत नदीगांव में एक मकान में पेंट करते समय एक बिहारी श्रमिक पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और नीचे गिर गया। साथ में काम कर रहे अन्य श्रमिक उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथी श्रमिकों ने मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल में हंगामा काटा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय धामू यादव पुत्र जैलाल यादव, मूल ग्राम अधकपरिया, थाना रमगड़वा, जिला मोतिहारी पूर्वी चंपारण है। वह बीते 15 सालों से बागेश्वर के नदीगांव में रहकर पेंट का काम करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.