करंट लगने से बिजली मिस्त्री घायल
बोकारो, मई 25 -- फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो सब स्टेशन में शनिवार शाम को दस एमवीए का ट्रांसफार्मर में कार्य के दौरान पिछरी फीडर के आउटसोर्सिंग बिजली मिस्त्री तारानारी के लक्ष्मीपुर कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय बैजनाथ महतो को करंट लग गया। इससे वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में हाथ जल गया और सिर व दोनों पैर में गंभीर चोट लगी। घायल बिजली मिस्त्री को अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया है। फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना कि वजह से लगभग पांच घंटे पिछरी फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं बिजली नहीं रहने से क्षेत्र के ग्रामीण काफी परेशान दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.