बिहारशरीफ, मार्च 23 -- करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, परिजनों का हंगामा फोटो 22 शेखपुरा 04 - शहर के बायपास रोड में घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिजली बोर्ड की लापरवाही के कारण एक बिजली मिस्त्री को अपनी जान गंवानी पड़ी। शहर के बायपास रोड में गौशाला के समीप पोल पर चढ़कर मिस्त्री काम कर रहा था। इसी दौरान बिजली का जोरदार झटका लगने से मिस्त्री 20 फिट ऊंचे खम्भे से सड़क पर आ गिरा। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक बिजली मिस्त्री शहर के धरमपुर गांव का 32 वर्षीय कुंदन कुमार था। घटना की सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। बाद में सदर थाने की पुलिस पहुंची और जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया, तब जाकर परिजन शांत हुए। इधर, घटनास्थल पर पहुंचे बिजली बोर्ड के एग्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.