बांदा, अप्रैल 25 -- बांदा। खेत में खेल रहा बालक करंट लग जाने से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव निवासी 11 वर्षीय प्रमोद पुत्र लखनलाल शुक्रवार की सुबह खेत में खेल रहा था। वही पर सबमर्सिबल का तार कटा पड़ा था। प्रमेाद ने पैर रख दिया। जिससे करंट की चपेट में आकर चिपक गया। परिजनो ने देखा तो डंडों की सहायता से उसे करंट से मुक्त करायाा। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...