करंट लगने से बंदर की मौत, ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार
बिजनौर, जून 2 -- नांगल सोती। मोहल्ला जोशियान में करंट लगने से एक बंदर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मोहल्लेवासी घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। नांगल के मोहल्ला जोशियान निवासी सचिन जोशी, मोनी जोशी ने बताया कि बंदर की मौके पर ही करंट लगने से मृत्यु हो गई थी जिसको मोहल्ले में रहने वाले कुत्ते नोच रहे थे, ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाकर बंदर के शव का धार्मिक आस्था और रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने मिलकर बंदर की अंतिम यात्रा निकाली। इस अंतिम यात्रा में शुभम जोशी, विजेंद्र जोशी, एड.संदीप जोशी, पंडित वीरेंद्र जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने मिलकर बंदर को अंतिम विदाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.