करंट लगने से प्राइवेट कर्मी की मौत, हंगामा
लखीमपुरखीरी, मई 16 -- सिकंदराबाद बिजली उपकेंद्र के रायपुर गांव में गुरुवार रात एचटी लाइन पर फॉल्ट ठीक करते समय एक प्राइवेट बिजली कर्मचारी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। नीमगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम रायपुर निवासी 24 वर्षीय महेश गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता सिकंद्राबाद उपकेंद्र पर प्राइवेट लाइनमैन के रूप में कार्य करता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात उसे गांव के बाहर 11 हजार लाइन में आई खराबी ठीक करने के लिए भेजा गया था। कार्य से पहले उपकेंद्र से शटडाउन लिया गया था। परिजनों एवं ग्रामीणों के अनुसार जैसे ही महेश पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था। उसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और पोल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। बाद में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.