करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव
गिरडीह, सितम्बर 22 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के दक्षिणी डोरंडा पंचायत अंतर्गत सबलाडीह निवासी 24 वर्षीय प्रवासी मजदूर मुन्ना कुमार पांडेय का शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मुन्ना स्वर्गीय डोमन पांडेय का पुत्र और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बताया गया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह करीब एक माह पूर्व रोजगार की तलाश में हरियाणा गया था। वहां शनिवार को काम के दौरान बिजली का करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में मातम पसर गया। यह भी पढ़ें- सारवां : बैजूकुरा निवासी की पुणे में मौत, पहुंचा शव शव को हरियाणा से पैतृक गांव लाने के लिए झारखंड एकता संघ (दिल्ली) समेत अन्य लोगों ने पहल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.