धनबाद, अप्रैल 29 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया के इंदिरा चौक पर मंगलवार की दोपहर मेंटेनेंस के दौरान 11 हजार वोल्ट के पोल से बिजली कर्मी श्याम सुंदर विश्वकर्मा करंट लगने से नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे झरिया के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद के असर्फी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद कर्मियों ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। उमस भरी गर्मी में बिजली गुल रहने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति ठप रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार की दोपहर झरिया एक नंबर फीडर लाइन पर मेंटेनेंस का काम चल रहा था। कर्मी काफी समय से खराब आरएमयू (स्विच) बदलने का काम कर रहे थे। श्याम सुंदर विश्वकर्मा और जीतन बाउरी 11 हजार के पोल पर चढ़े। इसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.