कौशाम्बी, जून 21 -- पश्चिमशरीरा थाना में तैनात सिपाही की रविवार को आवास में करंट लगने से मौत हो गई। पंखा चालू करते समय हादसा हुआ। सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। महोबा जिले के महोबा थाना अंतर्गत यशोदा नगर निवासी वीपेंद्र यादव वर्ष 2000 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वह दो भाइयों में सबसे छोटे थे। वीरेंद्र मौजूदा समय पश्चिमशरीरा थाना में तैनात थे। सिपाही फायर स्टेशन के आवास में रहता था। रविवार को करीब 11 बजे कमरे में लगे पंखे का प्लग लागते समय वीपेंद्र करंट की चपेट में आ गया, इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। जानकारी होने पर साथी कर्मचारी आनन-फानन सिपाही को मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे पुलिस विभाग में ...