गिरडीह, मार्च 18 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। ताराटांड़ थाना क्षेत्र के फुलची गांव में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक नव निर्माण आवास का लिंटन ढ़लाई की सेंटरिंग करने गये एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, फुलची गांव निवासी रामचंद्र महतो का 35 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार वर्मा फुलची गांव में ही एक नव निर्माण आवास में मजदूरी का काम करने गए थे। इसी क्रम में छत के रड में बिजली करंट था। कार्य करने के समय छत के रड से उक्त मजदूर संपर्क में आ गया। आनन-फानन में ग्रामीण उसे सदर अस्पताल गिरिडीह ले गये। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराकर शाम को शव उनके आवास फुलची लाया गया। शव का गांव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। इधर इस घटना से पूरे फुलची गांव के साथ-साथ क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना हुआ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.