करंट लगने से निर्माणाधीन रिसॉर्ट से गिरा राजमिस्त्री, मौत
काशीपुर, जून 5 -- काशीपुर। केला मोड़ के पास स्थित एक निर्माणाधीन रिसॉर्ट में काम कर रहे एक राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महादेव नगर निवासी 42 वर्षीय महेश कुमार पुत्र भगवान दास शुक्रवार को निर्माणाधीन रिसॉर्ट की बिल्डिंग में चिनाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह नीचे गिर पड़े। साथी श्रमिक उन्हें तत्काल उपचार के लिए एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.