रांची, जून 21 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गुडगुडजड़ी गांव निवासी 24 वर्षीय जुगेश उरांव की रविवार को करंट लगने से मौत हो गई। घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि जुगेश उरांव अपने घर में बिजली से संबंधित कार्य कर रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से उन्हें तेज करंट का झटका लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल मिशन स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि जुगेश की शादी इसी महीने के पहले सप्ताह में हुई थी। वे किसान थे और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स...