वाराणसी, जुलाई 12 -- पिडरा/ चिरईगांव (वाराणसी), हिटी। जिले में रविवार को फूलपुर और चौबेपुर क्षेत्र में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लठिया कठिरांव गांव (फूलपुर) में 21 वर्षीय अभय कुमार सोनकर रविवार सुबह करीब 7 बजे इंटर कॉलेज के पास नीम का दातून तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा और 11 केवी तार के करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।चिरईगांव प्रतिनिधि के अनुसार खरगीपुर (चौबेपुर) में 24 वर्षीय घनश्याम पटेल करंट की चपेट में आ गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत कुमार सिंह मुन्ना ने पुलिस को बताया कि राजगीर घनश्याम दोपहर बाद अपने घर में पाइप लगा रहा था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: करंट लगने से शिक्षक की गई जान, परिजनों में कोहराम पाइप ऊपर लगे बिजली के तार से छू गया। करंट लगने से वह गि...