मुजफ्फरपुर, जून 20 -- सरैया। जैतपुर थाना क्षेत्र के अमैठा गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक अमैठा निवासी रामदेव राय का पुत्र सत्यनारायण कुमार (27) था। बताया जाता है कि भुईयां बाबा की पूजा हो रही थी। इसके लिए सरकारी स्कूल के परिसर में जेनेरेटर लगाया गया था। जेनेरेटर बंद होने के बाद बिजली का तार जोड़ने के दौरान देर रात उमेश राय का 11 वर्षीय पुत्र जितेश कुमार को करंट लग गया। उसे बचाने में सत्यनारायण कुमार भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जितेश कुमार को घर भेज दिया गया, जबकि सत्यनारायण कुमार को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- करंट लगने से दो झुलसे, युवक की मौत वहां इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...