बाराबंकी, मार्च 1 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र के रतौली गांव में रविवार को दो लोगों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और शोक का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में गहरी नाराजगी भी देखी जा रही है। मृतक रामकुमार पाल (45 वर्ष) और साहेब प्रसाद पाल (48 वर्ष) दोनों गांव के ही रहने वाले थे। रविवार को किसी काम से गांव के बाहर की ओर गए थे। ग्रामीणों के अनुसार गांव के बाहर लगे एक विद्युत पोल में अचानक करंट उतर आया था। बताया जा रहा है कि पोल में पहले से ही बिजली संबंधी समस्या थी, जिसकी शिकायत भी कई बार संबंधित विभाग से की गई थी, लेकिन इस ओर कोई गंभीर कदम नहीं उठाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही दोनों व्यक्ति पोल के संपर्क में आए, तेज करंट की च...