बरेली, जून 2 -- बरेली। कैंट के गांव भरतौल निवासी 39 वर्षीय तोलाराम दिव्यांग थे और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजन के मुताबिक सोमवार शाम वह घर में नल पर नहा रहे थे। इसी दौरान नल के पास लगी मोटर के तार में शॉर्ट सर्किट होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। उनके परिवार में पत्नी पूनम देवी और तीन बच्चे हैं। उनकी पत्नी भी दिव्यांग है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...