करंट लगने से डिलारी के युवक की लुधियाना में मौत
मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- थाना क्षेत्र के गांव सलेम सराय के युवक की करंट लगने से लुधियाना में मौत हो गई। गांव निवासी दिलशाद का 22 वर्षीय पुत्र कासिम उर्फ कलुआ पंजाब लुधियाना में पुराना जर्जर तार हटाकर नया जोड़ना का कार्य कर रहा था, घटना सोमवार शाम 4:00 की है। युवक बिजली के खंभे पर चढ़कर जर्जर तार को हटाकर नया तार जोड़ रहा था, अचानक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर गया ,साथी मजदूर उसको उठाकर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, सूचना पाकर परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे । कासिम की मौत से परिवार में मातम छा गया, स्थानीय पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनका शव परिजनों के साथ गांव पहुंथे, जहां गमगीन माहौल में शब को सुपुर्द- ए-खाक कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.