करंट लगने से टेंटकर्मी की मौत
रांची, जून 25 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चायाडीह गांव निवासी 30 वर्षीय सुनील महतो की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुनील महतो टेंट हाउस में काम करते थे। वह डेरो गांव में आयोजित शादी समारोह में टेंट लगाने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह टेंट खोलने के लिए मकान की छत पर चढ़े, इसी दौरान उनका संपर्क विद्युत तार से हो गया और उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी वाहन से बुंडू अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर तमाड़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.