करंट लगने से झुलसे लाइनमैन के परिजनों का धरना प्रदर्शन
बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसे गांव इसेपुर निवासी संविदाकर्मी लाइनमैन रविंद्र के परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। धरने में भाकियू टिकैत और भाकियू मंधार के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए एसडीओ यशपाल सिंह का घेराव कर धूप में करीब 1 घंटे बैठाकर रखा। इस दौरान बिजलीघर पहुंचते ही ग्रामीणों ने दो फीडर की आपूर्ति बंद कराई। घायल रविंद्र की पत्नी ने बिजलीघर पर लेटकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की मांग थी कि करंट लगने से झुलसे रविंद्र के परिवार को 50 लाख का मुआवजा, परिवार में सरकारी नौकरी व इलाज का पूरा खर्चा विभाग उठाएं। मांग थी जिन कर्मियों की लापरवाही के चलते रविंद्र को करंट लगा उनके खिलाफ कार्रवाई हो। ग्रामीणों ने एसडीओ यशपाल सिंह को मांग पत्र भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.