सहारनपुर, फरवरी 14 -- नानौता में दुकान के बाहर बैठा बच्चा टीन शेड की स्पोर्ट पाईप से अचानक करंट लगने से झुलस गया। पीड़ित के परिजनों ने दुकान के बाहर टीन शेड के ऊपर फैले तार हटाने की मांग की है। नगर के गंगोह रोड पर सैनी पाईप मशीनरी स्टोर के स्वामी संजीव सैनी ने बताया कि उनका बेटा शौर्य सैनी स्कूल से आने के बाद दुकान के बाहर लगी टीन शेड के नीचे बैठा था। तभी उसका हाथ दुकान के बाहर लगी टीन शेड के स्पोर्ट पाईप को छू गया। तभी अचानक करंट का तेज झटका लगने से उसका हाथ झुलस गया। पीड़ित ने बताया कि शेड के ऊपर से विद्युत विभाग के दर्जनों तार गुजर रहे हैं। उन्होंने उक्त तारों से करंट फैलने की संभावना जताते हुए विद्युत विभाग से उन्हें हटवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.