बिजनौर, अप्रैल 27 -- बिजनौर। शहर कोतवाली के गांव जीतपुरा में ट्यूबवेल से पानी चलाने गए झारखंड के मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। झारखंड के गांव कश्तियां निवासी 29 वर्शीय कपिल पिछले करीब सात माह से शहर कोतवाली के गांव जीतपुरा निवासी मोनू के यहां रहकर खेती का काम करता था। बताया जाता है कि रविवार को कपिल खेत पर ट्यूबवेल से पानी चलाने गया था। इस दौरान उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। कपिल अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। कपिल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।शहर कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों...