गढ़वा, दिसम्बर 29 -- गढवा। मेराल थानांतर्गत लोवादाग गांव निवासी सफरोज अंसारी की पुत्री 18 वर्षीया सूफिया खातून रविवार को बिजली का करंट लगने से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सूफिया पानी भरने के लिए मोटर का तार लगा रही थी। उसी क्रम में बिजली के चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.